झाबुआ लाइव के लिए थांदला से रितेश गुप्ता की रिपोर्ट-
इस वसुंधरा पर यदि माता-पिता के बाद ईश्वर का कोई दूसरा अवतार माना जाता है तो वह डॉक्टर ही होता है। आज सकल विश्व में जहां मानव पर्यावरण की उपेक्षा से एवं हाइब्रिड हानिकारक वस्तुओं के कारण कई घातक बीमारियों की चपेट में आ रहा है वही डॉक्टर ने भगवान बनकर न केवल उन बीमारियों का इलाज किया है अपितु सुरक्षित जीवन शैली भी बताई है। उनके उपकारों को धन्यवाद देने के लिए थांदला ब्लड बैंक के सदस्य समर्थ उपाध्याय, अजय सेठिया, प्रशांत उपाध्याय, पवन नाहर, आनंद चौहान, आनंद राठौड़, मनीष बघेल आदि ने डॉक्टर्स डे मनाते हुए शासकीय चिकित्सालय पहुंच कर उपस्थित डॉ. मनीष दुबे, डॉ. संजय कटारा, एक्सरे इंचार्ज वरिष्ठ एमएल सिसौदिया, नेत्र सहायक राजू नायक, लैब टेक्नीशियन निखिलेश नामदेव, ड्रेसर रमेश नायक, वरिष्ठ सिस्टर सबीना डोडियार सहित समस्त स्टाफ का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और उनका आशीर्वाद लेते हुए उन्हें मिठाई खिलाई। डॉक्टर्स डे के इस शुभ अवसर पर मानव अधिकार परिषद एवं स्वतंत्र न्याय के पदाधिकारी संभागीय अध्यक्ष लोकेश परिहार, संभागीय सचिव समकित तलेरा, अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के प्रदेश सचिव जावेद खान, भारतीय पत्रकार संघ के प्रदेश सचिव मनोज उपाध्याय ने, आल मिडिया जर्नलिस्ट एसोशियन के संरक्षक कुंदन अरोड़ा, मोहम्मद शाहिद खान, जिलाध्यक्ष पवन नाहर, आइसना के मुकेश अहिरवार, वरिष्ठ पत्रकार कमलेश तलेरा, आत्माराम शर्मा, जमील खान, महेश गिरी, रितेश गुप्ता, मानक जैन, सांवलिया सोलंकी, राजू धानक आदि ने अपनी इकाई की ओर से तथा विभिन्न राजनीतिक दलों के बंटी डामर, गणराज आचार्य, राकेश सोनी, तेजमल राठौड़, सुरेश राठौड़, गेंदाल डामर, नगीन शाहजी, राकेश पाठक जसवंत भाभर आदि अनेक वरिष्ठ पदाधिकारियो ने अपने संगठन की ओर से शुभ कामनाएं दी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *