रितेश गुप्ता, थांदला ब्लड डोनेशन टीम थांदला द्वारा रक्तदान के क्षेत्र में किये जा रहे सराहनीय कार्य के लिए दिल्ली में यूथ इंडिया डेवलपमेंट बोर्ड टीम द्वारा संम्मानित किया गयाद्य जिसे प्राप्त करने के लिए ब्लड डोनेशन टीम 24/7 के संरक्षक प्रशांत उपाध्याय (मोंटू बाबा) दिल्ली पहुंचे जहां उन्हें भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी नेशनल एक्सीलेंस अवार्ड 2019 से कीया गया। साथ ही इंडियन रेसलर गोपाल पाराशर द्वारा टीम के उत्कृष्ट कार्य के लिए शिल्ड एव प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। गौरतलब है कि मोंटू बाबा द्वारा स्वयं 41 बार किये गए रक्तदान की एव टीम के द्वारा किये जा रहे सेवा कार्य की खूब सराहना की गई। प्रशांत उपाध्याय को मिले अवार्ड के लिए परिवारजन टीम के सदस्य, मित्रजन, नगरवासियों द्वारा उन्हें बधाई दी एवं उनके लिए मंगलकामनाएं भी की गई। Post navigation अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर, एक की मौत एक गंभीर घायल जय मां अम्बे पैदल यात्री संघ के जत्थे को विधायक ने दी शुभकामनाएं