रितेश गुप्ता@थांदला नगर से कुछ ही दूरी पर ग्राम जुलवानिया में हुई सड़क दुर्घटना में एक की मौत हो गई तो एक गंभीर घायल हो गया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ग्राम जुलवानिया मार्ग पर भूरी घाटी के समीप एक पिकअप की टक्कर से बाइक क्रमांक एमपी 45 एम एफ 0 281 पर सवार वाहड़िया सेवला मुणिया उम्र 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया जबकि मग्नते रेसिंग मुनिया उम्र 45 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। ग्राम वासियों द्वारा तुरंत 108 को कॉल किया गया । 108 के डॉक्टर रवि शर्मा व पायलट राम कुमार धाकड़ सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे व घायल वाडिया को प्राथमिक उपचार देकर थाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार हेतु लाया गया । बाइक की जिस पिकअप से टक्कर हुई घटनास्थल से फरार हो गई । ) Post navigation बस स्टैंड पर सुविधा घर नहीं होने से यात्री तथा दुकानदार परेशान गैस सिलेंडर में लगी आग से मची अफरा-तफरी; पुलिस कर्मियों की सजगता से बड़ा हादसा टला