जितेंद्र वाणी@नानपुर नानपुर में आज सुबह लगभग 6 बजे सेजगाव रोड़ पर गेस की टँकी में आग लग जाने से कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गई। ग्रामीण दौड़ लगाते हुए सेज़गाव रोड पर भागते हुए दिखाई दिए। प्राप्त जानकारी अनुसार किराये के मकान में रहने वाले लगभग 10 से ज्यादा परिवार जिसमे कई परिवार बच्चो के साथ रहते है आग लगने से कोई भी घर मे जाने की हिम्मत नही कर पाया। आग व धुएं को देखते हुए सरपंच सावन मारू ने व ग्रामीणों ने पुलिस को बुलाया जहाँ पर जान जोखिम में डालते हुए सुरेन्द्र, विक्रम, मनोज, प्रवीण आदि पुलिस कर्मियों ने पहले कम्बल को पानी पानी मे भिगाया ओर टँकी पर डाल दिया जिसके बाद पास में खेती में जाकर टँकी को फेंका,जिसके बाद कनेश ने पुलिस कर्मियों का आभार माना। ) Post navigation अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर, एक की मौत एक गंभीर घायल ग्रीन गोल्ड कालोनी के खिलाफ लगी जनहित याचिका खारिज ; हाईकोर्ट ने याचिका को दुर्भावनापूण॔ बताते हुऐ याचिका कर्ता पर ₹ 2 लाख की पैनल्टी ठोंकी