प्रेम न्यूज एजेंसी, छकतला

तेज रफ्तार से आ रहा पिकअप 407 वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। दुर्घटना में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल रवाना किया गया। हादसा बुधवार दोपहर को छकतला से 2 किमी दूर बुरमा गांव में हुआ। वाहन में केमल चायपत्ती भरी हुई थी। चालक ने बताया कि वह छकतला से जा रहा था तभी वाहन का ब्रेक फेल होने से अनियंत्रित होकर वाहन पलटी खा गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *