बृजेश खंडेलवाल, आम्बुआ 
-बोहरा समाज का रमजान माह के खत्म होने पर गुरुवार को हर्षोउल्लास के साथ मनाई ईद बड़े और बच्चो में काफी खुशी का माहौल दिखा । सभी समजनो के साथ मुबारक बाद व मिलने का दौर चला और बच्चो ने भी नए कपड़े पहनकर घर घर जाकर अपनो से बड़ो को मुबारक बाद पेश की  ओर सभी का आशिर्वाद लिया। हुसैन बोहरा ने बताया कि खुशी की बात यह रही की ईद के इस पावन पर्व पर बोहरा समाज के वरिष्ठ और युवाओ ने संयुक्त रूप से संकल्प लिया कि हमारा समाज निरंतर पानी का बचाने का हर सम्भव प्रयास करेगा  एवं हरित क्रांति के लिये लगातार वृक्षारोपण का काम करेगा । इस अवसर पर बोहरा समाज को अन्य समाज के लोगो ने ईद की मुबारक बाद दी ।बुधवार को आम्बुआ से गये दाना कमेटी के सभी सदस्यो की यात्रा के लिये दुआ की ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *