झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
नवोदय परीक्षा में बोर्ड की गलती से एक बालक रविवार को एक घंटे तक परीक्षा से वंचित रहा। रोल नम्बर में गलती होने से कन्याशाला के प्राचार्य योगेंद्र प्रसाद ने बालक को परीक्षा में नहीं बैठने दिया। क्योंकि उसके रोल नम्बर में गलती थी, जबकि नाम और फोटो वहीं था। इसके बावजूद बालक कुनाल पंवार अपनी संस्था में गया और वहां से संचालक द्वारा लिस्ट निकाल कर देखा गया और रोल नंबर गलत होने पर उसमें सुधार के लिए उच्चाधिकारियों से चर्चा की गई, जिसके बाद रोल नंबर में सुधार हुआ और उसके बाद बालक परीक्षा में एक घंटे बाद बैठ पाया, जिस कारण से बालक का एक घंटे की परीक्षा का नुकसान हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *