इरशाद खान, बरझर आजाद नगर थाने की बरझर पुलिस चौकी के अंतर्गत महेंद्रा पंचायत के रणखेतर फलिए में अज्ञात व्यक्ति द्वारा प्लास्टिक बोरे में बांध कर एक शव नाले में फेंक गए, जब बकरी चरा रहे बच्चो ने पास जाकर बोरे को देखा तो उसमें से बदबू आ रही थी। बच्चो ने गांव में खबर की नाले में बोरे में बांध कर किसी को फेंक रखा है। गांव में खबर आग की तरह फैली। सूचना पूर्व सरपंच सुमला को मिली तो फोरन बरझर पुलिस चोकी प्रभारी योगेंद्र मंडलोई को नाले में बोरे में बंधी लाश होने की सूचना दी चौकी प्रभारी मंडलोई ने फौरन एसआई राठौर व कांस्टेबल को मोके पर भेजा। पुलिस ने जब बंध बोरे को खुलवाया तो सब दंग रह गए बंद बोरे में एक भैंस का मरा हुआ बछड़ा था। Post navigation हेलन डामोर होंगी मध्य प्रदेश डाक सेवा अवार्ड से सम्मानित Next Post