अलीराजपुर Live के लिए ” बोरी ” से ” संजय गांधी” की EXCLUSIVE रिपोर्ट ग्राम बोरी में लंबे समय के बाद अनुविभागीय अधिकारी एवं तहसीलदार के निर्देशन में प्रशासनिक कार्यवाही करते हुए झोलाछाप डॉक्टरों के यहां छापे मारे| प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बोरी में लंबे समय से झोला छाप डॉक्टरों द्वारा अवैधानिक रूप से एलोपैथिक दवाइयों के माध्यम से मरीजों का इलाज किया जा रहा था जिसकी शिकायत है लगातार प्रशासन को की जा रही थी| आज जोबट sdm शैलेंद्र सिंह सोलंकी एवं तहसीलदार जोबट के द्वारा स्थानीय डॉक्टर अमित दलाल एवं पुलिस विभाग के सहयोग से एक साथ सभी जगह छापामार कार्यवाही की गई| मजीद कुरैशी , शंकर मंडल , राकेश कनेश , चितरंजन मलिक , दुलेसिंह , राजेंद्र सिंह कनेश , मोहम्मद मसीद ,शक्ति सिंह , असीम धर एंव सुशांत विश्वास पर कार्यवाही करके अवैध क्लीनिको पर सील लगाई गई है| Post navigation स्वरोजगार के लिए मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना में मिलेगा एक करोड़ तक का लोन लाइन मे पदस्थ ” पुलिस कांस्टेबल ” फांसी पर झुलता” मिला