नवनीत त्रिवेदी @झाबुआ Desk आज सुबह जिला खेल कार्यालय के समीप बने बैडमिंटन हॉल में बैडमिंटन खेलने के कुछ देर बाद जिला न्यायालय में रीडर के तौर पर पदस्थ सुनील परमार का निधन हो गया , उनके साथ बैडमिंटन खेल रहे साथी अधिवक्ता दिलीप कुशवाह ने बताया कि रोज की तरह सामान्य रूप से परमार आज भी बैडमिंटन खेल कर बैठे थे तभी अचानक परमार को चक्कर आए और वो गिर पड़े , कुछ ही देर में जब उन्हें चिकित्सालय ले जाया गया तब तक उनकी सांसे थम चुकी थी, डॉक्टर ने अनुसार श्री परमार को साइलेंट हार्ट अटैक आया था । सहज – सरल – मिलनसार व्यक्तित्व थे परमार सुनील परमार अपने कार्यालय सहित नगर में अपनी सरल सहज स्वभाव के कारण विशिष्ठ पहचान रखते थे, जिसने भी ये खबर सुनी वो अवाक रह गया, खबर पर विश्वास करना सबके लिए मुश्किल था, मगर नियति को कोन टाल सकता है, विनम्र श्रद्धांजलि । Post navigation समोई बाबा देव के सौंदर्यीकरण और चढ़ावे के पारदर्शी प्रबंधन की मांग, जयस ने जनसुनवाई में दिया आवेदन क्रेशर खदान के पास गड्ढे में जमा पानी में डूबने से किशोरी की मौत