झाबुआ डेस्क। आज जनसुनवाई में कलेक्टर की अध्यक्षता में, जयस टीम ने जिला पंचायत सीईओ जितेंद्र चौहान को राणापुर ब्लॉक स्थित समाई बाबा देव से संबंधित एक महत्वपूर्ण आवेदन सौंपा. इस आवेदन में समाई बाबा देव पर चढ़ावे के रूप में आने वाले हजारों रुपयों को सार्वजनिक करने और उनके खर्च तथा बचत का ब्योरा सार्वजनिक करने की मांग की गई है. जयस टीम ने अपनी मांगों में यह भी शामिल किया है कि बकरे की बलि चढ़ाने के लिए एक निश्चित स्थान तय किया जाए ताकि परिसर में गंदगी न फैले. देव स्थान पर भक्तों के लिए पानी और पार्किंग की उचित व्यवस्था की जाए. समाई बाबा देव को पर्यटन स्थल घोषित किया जाए और इसकी नियमित साफ-सफाई सुनिश्चित की जाए. मंदिर में प्रतिदिन आने वाले चढ़ावे के पैसों का उपयोग बाबा देव परिसर के सौंदर्यीकरण और विकास में किया जाए. ज्ञापन में तहसीलदार राणापुर और अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ से अपील करते हुए, जयस टीम ने बताया कि समाई बाबा देव आदिवासियों की आस्था का एक प्रमुख केंद्र है. यहां झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, खंडवा, रतलाम सहित राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से हजारों भक्त अपनी मन्नतें उतारने आते हैं. सैकड़ों बकरों की बलि चढ़ाई जाती है, जिसके बाद एक निश्चित स्थान पर साफ-सफाई और कटाई की व्यवस्था की जानी चाहिए. जयस टीम ने कलेक्टर महोदया से यह भी आग्रह किया कि भक्तों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ता है और परिसर में गंदगी व बदबू की स्थिति बनी रहती है. जयस जिलाध्यक्ष विजय डामोर और उनकी टीम ने सभी आदिवासियों की ओर से इन समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान करने और बाबा देव का सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने की अपील की. Post navigation सोसायटी की किश्त भरने जा रहे शख्स की फालिया अड़ाकर बाइक छीनी , FIR दर्ज बैडमिंटन खेलते के बाद आयी मौत – साइलेंट अटैक से जिला न्यायालय में पदस्थ रीडर का निधन