झाबुआ डेस्क। काकनवानी थाना अंतर्गत आने वाली हरिनगर चौकी के ग्राम वट्ठा में बुधवार को गिट्टी क्रेशर की खदान के समीप तालाब में एक किशोरी की डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है अस्मिता पिता मांगू डामोर 14 वर्ष अपनी सहेली के साथ गिट्टी के क्रेशर के पास बने जमा पानी में कपड़े धोने के लिए गई थी। तभी अस्मिता की पानी में डूबने से मौत हो गई। एसडीओपी नीरज नामदेव ने बताया अक्सर लोग उस गड्ढे में नहाने जाते थे, वहीं पर बच्ची डूबी है। पुलिस ने मर्ग कायम किया है। Post navigation बैडमिंटन खेलते के बाद आयी मौत – साइलेंट अटैक से जिला न्यायालय में पदस्थ रीडर का निधन दीप जलाकर, नम आंखों से प्रार्थना करके दिवंगत आत्माओं को दी गई श्रद्धांजलि