झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट- स्टेट बैंक शाखा झंडाबाजार एवं सीबीआई कानवन रोड पर बैंक ग्राहकों से बदसुलूकी का सामना करना पड़ रहा है। बैंक के कर्मचारी अक्सर ग्राहकों से बदसुलूकी करते हैं जिसकी शिकायत ग्राहकों ने रतलाम से लेकर भोपाल तक की है। बुधवार को केसीसी लोन के लिए पहुंचे ग्रामीण किसान मोहनकोट के काना, भीमजी एवं राजू के साथ बैंक के मैनेजर ने बदसुलूकी की है। मैनेजर किसानों को यह कहकर बैंक से भगा दिया कि यहां लोन नहीं होगा और बैंक से निकलो। मेरे खिलाफ कहीं भी शिकायत कर दो। इसके बाद किसान एसडीएम के पास आवेदन लेकर पहुंचे और बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। Post navigation अमानत मे खयानत मे एफआईआर दर्ज ; सीएमओ सहित 6 आरोपी महुआ फुल के भाव पिछले वर्ष कि तुलना मे 50% तक गिरे