अलीराजपुर लाइव डेस्क- अलीराजपुर जिले के सोंडवा थाने के वालपुर में नर्मदा झाबुआ ग्रामीण बैंक के कैशियर नानालाल को एक अज्ञात शख्स ने बैंक परिसर में गोली मार दी। गोली बैंक कैशियर के जबड़े में लगी जिससे वे वहीं गिर पड़े और इसके बाद आरोपी मौका का फायदा उठाकर फरार हो गया। एसपी विपुल श्रीवास्तव ने घटना की पुष्टि है, और कहा है कि मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी, घायल कैशियर को जिला चिकित्सालय में इलाज हेतु रेफर किया गया है। Post navigation ग्राम पंचायत अतिक्रमण की चपेट में, जिम्मेदार का नहीं ध्यान, राहगीर परेशान विधायक डावर के बेटा-बेटी को शादी पर आशीर्वाद देने पहुंचे cm शिवराज