झाबुआ Live के लिए विपुल पांचाल की EXCLUSIVE रिपोर्ट झाबुआ जिला चिकित्सालय मे अभी अभी एक दुखद घटनाक्रम मे बाप बेटे की मोत हो गयी । दरअसल थुआदरा गांव के निवासी युवक 30 साल के रमेश पिता सकरिया डामोर आज सुबह अपने घर के डागले से गिरने से घायल हो गया था जिसे जिला अस्पताल मे पदस्थ चिकित्सक डा बी एस बघेल के यहाँ उपचार हेतु निजी तोर पर ले गये जहां उसे एक इंजेक्शन दिया गया जिसके कुछ देर बाद उसकी हालत बिगड़ गयी ओर उसकी मोत हो गयी । परिजनों का आरोप है कि रमेश की तबियत बिगड़ने पर उसे जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वाड॔ मे भर्ती करना बताया गया । बेटे रमेश की मोत की खबर सुनते ही उसके पिता सकरिया की भी तत्काल सदमे मे मोत हो गयी जिससे जिला अस्पताल मे हडकंप मच गया । इस समय जिला अस्पताल मे हडकंप की स्थति है क्योकि रमेश के जिला अस्पताल मे भर्ती ओर उपचार की फाइल नहीं मिल रही है ओर परिजनों का अपने घर के दो दो जिम्मेदारो का शव देखकर बुरा हाल है । Post navigation अवैध क्लिनिक पर छापा, फर्जी डॉक्टर क्लिनिक छोड़ हुआ फरार एसपी ने किये प्रधान आरक्षक को इधर से उधर