अलीराजपुर लाइव के लिए ब्यूरो चीफ फिरोज खान की रिपोर्ट- अलिराजपुर में एसडीएम द्वारा झोलाछाप क्लिीनिकों पर छापामार कार्रवाई के चलते नगर में चल रहे अवैध क्लिनिक संचालकों में हडक़ंप मचा हुआ है व देखते देखते अवैध क्लिनिक शहर में बंद हो गए। अलीराजपुर एसडीएम शैलेन्द्रसिंह सोलंकी ने रामदेव मंदिर चौराहे स्थित पार्थ राय के अवैध क्लिनिक पर छापामार कार्रवाई के लिए जैसे ही टीम पहुंची वहां से राय क्लिनिक छोड़ कर फरार हो गया। डीएचओ डॉ एनएल डावर ने क्लिनिक से भारी मात्रा मे दवाई जब्त की । इन दवाइयों में अधिकांश एक्सपायरी दवाइ भी मिली जिसका मौके पर पंचनामा बनाकर आगे की कार्रवाई की जाएगी। Post navigation 40 गांव एक सब इंस्पेक्टर, एक प्रधान आरक्षक और पांच आरक्षक के भरोसे बेटे की मौत की खबर सुन कर बाप की भी मोत