झाबुआ। झाबुआ की पेटलावद तहसील के गांव रायपुरिया में एक पिता को पुत्री ने मरणोपरांत मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म का निर्वहन किया। रविवार को प्रातः 7 बजे रायपुरिया में राजपूत समाज में सक्रिय भूमिका निभाने वाले व्यवसायी भेरूसिंह राठौर को हदयगति रूक जाने से देवलोकगमन हो गया था। पिता की मृत्यु का समाचार जैसे ही झाबुआ में उनकी पुत्री रेखा राठोर को मिली तो वे तुरंत अपने पूरे परिवार के साथ रायपुरिया पहुंचकर अंतिम संस्कार संबंधी तैयारियां अपनी देखरेख में करवाई, पिता की अंतिम यात्रा में पूरे समय कंधा देते हुए पुत्री रेखा ने रायपुरिया मुक्तिधाम पर उन्हें मुखाग्नि देकर पुत्र धर्म का पालन किया। अंतिम संस्कार में पेटलावद, झाबुआ, रायपुरिया, बदनावर, बामनिया सहित अनेक शहर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। झाबुआ राजपूत समाज एवं क्षत्रिय महासभा की ओर से नटवरसिंह राठोर, दीपक चोहान, इंदरसिंह झाला, नीरजसिंह राठोर, पेटलावद से देवेन्द्रसिंह चोहान, देवेन्द्रसिंह गोड, ओमप्रकाशसिंह गौड, कट्ठीवाडा से सत्यनारायणसिंह गोड ने उपस्थित होकर स्व. राठोर को श्रद्धांजलि अर्पित की। Post navigation मंडल बैठक में विधायक को बताई ग्रामीणों ने समस्या नवलसिंह नायक जिला कांग्रेस झाबुआ के उपाध्यक्ष नियुक्त