जितेन्द्र वाणी, नानपुर नानपुर में आज नन्दी को अज्ञात व्यक्ति ने सरिये भरा सीमेंट का गच्चा मार दिया था व ग्राम के बेजुबान पशुओं के अन्नदाता कहे जाने वाले अनिल वाणी , जयंतीलाल वाणी, महेश भाई वाणी, देवेंद्र वाणी, विजय हरिओम, जितेंद्र वाणी पत्रकार आदि ने घायल नंदी को काफी मशक्कत कर पकड़ा व सरिये को नन्दी के शरीर से निकाला। इसके बाद पशु स्वस्थ अधिकारी बैरवा घायल गौवंशीय पशु का उपचार करवाया गया जिसके बाद रोजाना की तरह हरा चारा, आटा, घाट खिलाकर उसे नहलाया गया। उक्त समाजसेवी यह लोग हमेशा ऐसे बेजुबान जानवरों की सेवा करते हैं। साथ ही खिचड़ी बनाकर खिलाते है। पुलिस कालोनी के सामने सभी जानवरो की पूजा भी करते दिखाई देते है ऐसे जानवर जिनका कोई मालिक नही होता है। यह सिलसिला कई वर्षों से करते आ रहे है। यह समाजसेवी अभी भी लॉकडाउन में रोजाना हरि चरी खरीद के लाते है व पानी की टंकी से सैकड़ो जानवरो को पानी पिलाते है इसकी चर्चा जिले भर में है। Post navigation खनिज विभाग ने ठेकेदार पर करवाई एफआईआर ; फर्जी दस्तावेज तैयार करने का आरोप कोविड-19 कोरोना संक्रमण की आशंका के चलते ग्राम के 14 लोगों को किया क्वॉरेंटाइन, 9 पुलिसकर्मी भी शामिल