पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट-
छोटे स्तर से ही बडी शुरुआत की जा सकती है। ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं को खेलों में रूचि लेना चाहिए। प्रशासन और शासन स्तर पर ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए सरकार प्रयासरत है। प्रतिभाओं को मौका देने के लिए जो भी हमसे बन सकेगा वह हम करेंगे। खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ हमारे क्षेत्र का नाम भी आगे बढ़ता है। यह बात सीईओ महेंद्र सिंह घनघोरिया ने बेकल्दा में आयोजीत क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर पुरस्कार वितरण के दरमियान मुख्य अतिथि के रूप में रविवार को कहीं। बेकल्दा क्रिकेट क्लब के तत्वाधान में पंचायत व ग्रामीणों के सहयोग से आठ दिनी क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें फाइनल मुकाबला लायंस क्लब रायपुरिया और क्रिकेट क्लब बेकल्दा के मध्य हुआ। जिसमें रायपुरिया ने फाइनल मैच 4 विकेट से जीता। प्रथम पुरस्कार के रूप में रायपुरिया की टीम को ट्राफी और 11 हजार रूपए ग्राम पंचायत के ओर से नकद पुरस्कार दिया गया। उपविजेता टीम को 5 हजार रूपए भी ग्राम पंचायत की ओर से दिया गया। मैन ऑफ द सीरीज प्रहलाद पाटीदार को खेतपालसिंह झाला की ओर से और मेन आफ द मैच हिमांशु को अशोक कहार की ओर से दिया गया। टूर्नामेंट को सफल बनाने में सरपंच विश्राम डामर,उपसरपंच सुनीता लाभु चारण, सचिव लोकेंद्र सिंह राठौर, सहायक सचिव सुधाकर वैरागी, श्यामलाल अरड, रोहित चौहान, राकेश डामर, महेंद्र सिंह सिसौदिया, निलेश दवे, निलेश अरड, लोकेंद्र नायक, शेरसिंह पंवार, संदीप पालसिंह राठौर, उदय भानू राठौर, अमर सिंह राठौर आदि का सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन सुधाकर वैरागी ने किया और आभार लाभु चारण ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *