जितेंद्र वाणी, नानपुर नानपुर पुलिस को चोर खुलेआम चुनौती दे रहे। राम चोक महिला कमु बाई स्व मांगीलाल वाणी शनिवार हाट बाजार करने गई थी जहाँ से ढाई तोले की सोने की चेन चोरी हो गई गरीब महिला का रो रो के हाल बेहाल हो गया। बताया जाता है कि नानपुर पुलिस को ग्रामीणों ने पिछले हफ्ते भी अज्ञात चोरों ने हाट बाजार के दिन आतंक मचाया था जहाँ पुलिस थाने जा कर रिपोर्ट लिखने का कहा था पर रिपोर्ट न लिख कर टाल दिया गया था, जहाँ पर बाबुड़ा भाई टायर वाले कि दुकान से 2 हजार रुपये व गजनी सेंगार दुकान से मोबाईल व नगदी ले भागे थे आज भी व्रद्ध महिला की लगभग 65 हजार की चेन निकाल ली गई महिला ने बताया कि नाबालिक लड़का है जो उसके पास से भाग कर गया था। Post navigation नगरपालिका अमले ने वीआईपी रोड के दोनों ओर से बडी मात्रा में कचरा हटाया कांग्रेसियों ने सौपा ज्ञापन, दुराचारी को जल्द लटकाओ फांसी पर