योगेन्द्र राठौर सोंडवा =============== आज सोंडवा तहसील मुख्यालय पर भाजपा मंडल के अध्यक्ष जयपाल खरत के साथ मिलकर भाजपा के कार्यकर्ताओ के द्वारा सोंडवा बस स्टैंड पर म.प्र के पुर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का पुतला दहन किया गया । भाजपा ने लगाए कमलनाथ पर आरोप कमलनाथ ने गांधी खानदान को चीनी पैसा मुहैया कराने के लिए देश के साथ आर्थिक गद्दारी का पाप किया है। कमलनाथ के चीनी प्रेम के कारण भारत के कुटीर, लघु उद्योग तथा व्यापार को बडा झटका लगा है। हमारे देश के गांव-गांव तक मिट्टी, लोहा, लकडी आदी पर आधारित लघुउद्योग कमलनाथ की हरकत के कारण तबाह हो गये। आदि आरोप लगाकर कमलनाथ का पुतला दहन किया गया इस मौके पर सैकडों भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए । Post navigation डेवलपमेंट सपोर्ट सेंटर संस्था ने आरसीआरसी के वित्तीय सहयोग से गरीब-दीहाडी मजदूर परिवारों को वितरित किया राशन शिक्षकों का ऑनलाइन प्रशिक्षण संपन्न, 84 शिक्षक रहे अनुपस्थित, होगी एक दिन का कटेगा वेतन, अपना घर.अपना विद्यालय अभियान की होगी शुरुआत