झाबुआ- सर्वशिक्षा अभियान अंतर्गत जिले में संचालित 06 जनपद शिक्षा केन्द्रों में रिक्त 14 पद खंड अकादतिक समन्वयकों के विषयवार एवं संकुल केन्द्रों हेतु 101 पद जनशिक्षकों के पदों की पूर्ति हेतु 11 एवं 12 जुलाई को प्रात: 11से सांय 4 बजे तक तृतीय एवं अंतिम काउन्सिलिंग जिला शिक्षा केन्द्र झाबुआ में चयन समिति द्वारा की जाएगी। तृतीय एवं अंतिम काउन्सिलिंग हेतु आदिवासी विकास एवं नगरीय निकाय से प्राप्त 1 अप्रैल 2015 की स्थिति में वरियता सूची सरल 571 से 773 तक की सूची जिला शिक्षा केन्द्र एवं जनपद शिक्षा केन्द्र के नोटिस बोर्ड पर चस्पा की गई है। Post navigation नगर मे निकाली गई स्वच्छता रैली अमन चैन की दुआ के साथ ” मासूम ” फरदीन रख रहा है रोजे