भूपेंद्र बरमंडलिया, मेघनगर
झाबुआ जिले में प्रभु यीशू का त्योहार क्रिसमस डे बड़ी धूमधाम के साथ मनाया। नगर के वरिष्ठ पत्रकारों ने पहुंचकर भी बिशप स्वामी डॉ. बशील भूरिया, फादर सिल्वेस्टर, फादर थॉमस, फादर पीटर अन्य एवं समुदाय के लोगों को क्रिसमस डे की बधाई दी। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार प्रकाश भंडारी, विमल जैन, पुरषोत्तम प्रजापति, सलीम शेरानी, सुनील डाबी, प्रकाश प्रजापत, जयेश झामर, भूपेंद्र बरमंडलिया, दशरथ क_ा, निलेश भानपुरिया, पारस वर्मा, मनीष जैन, रहीम शेरानी, अनूप भंडारी, निखिल सोनी आदि पत्रकार क्रिसमस डे का आयोजन में उपस्थित रहे।

क्यों मनाया जाता है क्रिसमस डे
प्रभु ने मैरी नामक एक कुंवारी लडक़ी के पास गैब्रियल नामक देवदूत भेजा। गैब्रियल ने मैरी को बताया कि वह प्रभु के पुत्र को जन्म देगी तथा बच्चे का नाम जीसस रखा जाएगा। वह बड़ा होकर राजा बनेगाए तथा उसके राज्य की कोई सीमाएं नहीं होंगी। देवदूत गैब्रियल, जोसफ के पास भी गया और उसे बताया कि मैरी एक बच्चे को जन्म देगी। गैब्रियल ने जोसफ को सलाह दी कि वह मैरी की देखभाल करे और उसका परित्याग न करे, जिस रात को जीसस का जन्म हुआ, उस समय लागू नियमों के अनुसार अपने नाम पंजीकृत कराने के लिए मैरी और जोसफ बेथलेहेम जाने के लिए रास्ते में थे। उन्होंने एक अस्तबल में शरण लिए जहां मैरी ने आधी रात को जीसस को जन्म दिया तथा उसे एक नांद में लिटा दिया। इस प्रकार प्रभु के पुत्र जीसस का जन्म हुआ। भारत में क्रिसमस की धूम प्रत्येक देश में ईसा मसीह के जन्मदिन की धूम रहती है। हर देश में वहां की स्थानीय परंपरा के अनुसार जन्मदिन मनाया जाता है। भारतीय ईसाई समाज जन्मदिन को बड़े ही सादगीपूर्ण तरीके से मनाते हैं।

विशेष आकर्षण का केंद्र
झाबुआ जिले के मेघनगर बिशप हाउस को दुल्हन की तरह सजाया गया। जिसमें प्रभु यीशु का जन्म एवं कई तरह की झांकि एवं रंग बिरंगी मनमोह लेने वाली लाइट डेकोरेशन किया गया जो देखते ही बनता है। साथ ही जीवन ज्योति अस्पताल प्रगति संस्था एवं चर्च को भी शानदार क्रिसमस उत्सव के अवसर पर सजाया गया। 24 दिसंबर रात्रि 12 बजे के बाद प्रभु यीशू के जन्मोत्सव के साथ आतिशबाजी एवं मेघनगर बिशप हाउस एवं चर्च में समाज जन्म बिशप स्वामी एवं कैथोलिक डायसिस के फादर कों द्वारा विशेष प्रार्थना भी चर्चा की गई। साथ ही बिशप स्वामी बसील भूरिया ने क्रिसमस डे का शुभकामना संदेश भी दिया। इस अवसर पर मेघनगर जनपद अध्यक्ष भाजपा नेत्री सुशीला प्रेम सिंह भाभर उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *