झाबुआ लाइव डेस्क। परिवहन विभाग द्वारा जिले के समसत यात्री वाहन वाहन जेसीबी, मैक्सीकेब, मैजिक के बकाया दरों की सूची परिवहन कार्यालय में चस्पा की गई है एवं सभी बकायदारो को मांग पत्र जारी किए है। इस संबंध मे जिला परिवहन अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि जिले के समस्त वाहन स्वामियो से अपने वाहनो का बकाया कर कार्यालय में जमा करने ो निर्देश दिए है। अन्यथा बकायादरों की सूची मय वाहन क्रमांक नाम पते सहित समाचार पत्रो में भी प्रकाशित कराई जाएगी। अभियान के अंतर्गत बिना टैक्स जमा किये। वाहन चलते पाये जाने पर मोटरयान अधिनियम के अंतर्गत जुर्माना लगाया जाएगा। Post navigation मुख्यमंत्री के जन्मदिन को सेवा दिवस के रूप में मनाएंगे भाजपाई स्कूल से अनुपस्थित पाए जाने पर 10 शिक्षको का एक दिन का वेतन काटा