मयंक गोयल@ राणापुर

अवैध रेत परिवहन धड़ल्ले से चल रहा है सुबह 4:00 बजे से लेकर 9:00 बजे तक सैकड़ों ट्रैक्टर अवैध रेत भरकर बिना रॉयल्टी के कई जगह खत जाते हैं जिन पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की जा रही थी लेकिन मंगलवार को अचानक माइनिग इस्पेक्टर शंकरसिंह कनेश एवं राजस्व विभाग राणापुर तहसीलदार रविंद्र चौहान ने संयुक्त रूप से कार्रवाई कर राणापुर से 5 किलोमीटर दूर ग्राम पाडलवा में 10 अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर पर कार्रवाई की। इन सभी के पास रॉयल्टी नहीं थी इस कारण इन सभी के ट्रैक्टर जब तक कर राणापुर थाने में अभीरक्षा के लिए रखे गए। इन सभी पर नियमानुसार अर्थदंड की कार्यवाही की जायेगी।

क्या कहते जवाबदार

राणापुर में 10 रेत के टैक्टर अवैध परिवहन कर बिना रॉयल्टी के जा रहे थे इस पर नियमो के तहत कार्यवाही कर टैक्टर जब्त कर थाने अभिरक्षा के रखे है। इन पर नियमानुसार अर्थदंड लगाकर कलेक्टर साहब के सामने प्रस्तुत किया जाएगा।

– शंकर सिंह कनेश, माइनिंग इस्पेक्टर झाबुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *