लवेश स्वर्णकार @ झाबुआ लाइव…… जिले में कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़ रही है शासन प्रशासन की हिदायत के बाद भी आमजन नियम तोड़ रहे है न तो कोई मास्क पहन रहा है नही एक दूसरे से दूरी बनाकर दुकानदार व्यापार कर रहे है। रायपुरिया के झाबुआ चौराहे पर थानां प्रभारी कैलाश चौहान ने पुलिस टीम के साथ बिना मास्क घूम रहे लोगो पर चालानी की है पुलिस ने बिना मास्क घूम रहे मोटरसाइकिल प्रति चालको पर 250 रुपये तथा बिना हेलमेट घूम रहे मोटरसाइकिल चालक पर 500 रुपये का चालान काटा जा रहा है वही तीन सवारी बैठाकर जा रहे बाइक सवार पर भी कार्रवाही की जा रही है । टी आई चौहान ने बताया कि आमजन बेपरवाह है ऐसे में कार्रवाही ही अब रास्ता बचा है समझाइस का दौर अब नही रहा लगातार कोरोना के केश बड़ रहे है लेकिन न तो आमजन मास्क लगा रहे नही दुकानों पर शोशल डिस्टेंस का पालन हो रहा है। उन्होंने जनता से अपील करते हुवे कहा कि ग्रामीणों तथा दुकानदारो को मास्क तथा शोशल डिस्टेंस का पालन करना चाहिए यह आमजन का ही हित है । उन्होंने मीडिया को बताया कि चालानी कार्रवाही की यह मुहिम लगातार जारी रहेगी Post navigation ऑनलाइन ठग ने Facebook मैसेंजर के जरिए सचिव की आईडी हैक कर सहायक सचिव से की 30 हजार की धोखाधड़ी,जाने कैसे लगाया चुना आगामी त्योहार तथा कोरोना संक्रमण के मद्देनजर आज शाम 5 बजे होगी शांति समिति की बैठक