आलीराजपुर। कांग्रेस के 9 कार्यकर्ताओं पर कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शुक्रवार को दोपहर में कांग्रेस नेताओं ने गृहमंत्री अमित शाह का पुतला जलाया था। बिना अनुमति विरोध प्रदर्शन किया गया था। गृह मंत्री के पुतले को लात मारी गई थी। इसके बाद शाम को भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस थाने में आवेदन देकर शिकायत की। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजय गुप्ता, नगर मंडल अध्यक्ष गिरिराज मोदी, राजेश गुप्ता, यूवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष गोविंदा गुप्ता, जिला महामंत्री अंकित शाह, टीनू कापड़िया, दीपक परिहार, सचिन योगी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। शिकायत के बाद कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के सोनू वर्मा, प्रदीप रावत, कमलेश पचाया, प्रकाश बघेल, रंजीत पटेल, कमल बघेल, राजू पूनम और अन्य लोगों पर बीएनएस की धारा 223 में एफआईआर दर्ज की है। Post navigation पुलिस की अवैध शराब के विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई, 1,10,400 रुपए की शराब जब्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर एफआईआर निरस्त करने को लेकर एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन