आलीराजपुर। पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास ने बताया कि असामाजिक तत्‍वों के विरूद्ध अलीराजपुर पुलिस के द्वारा निगाह रखी जा रही थी, इसीक्रम में दिनांक 19 दिसम्‍बर 2024 की रात्रि में चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा बडी मात्रा मे अवैध शराब जप्त करने मे सफलता प्राप्त की है। 

19 दिसम्‍बर 2024 को पुलिस अधीक्षक अलीराजपुर राजेश व्यास को मुखबीर से सूचना मिली कि थाना चांदपुर क्षैत्रान्‍तर्गत अवैध शराब से भरा वाहन परिवहन किया जा रहा है। उक्त सूचना से चांदपुर पुलिस को अवगत कराते हुये वाहन की धरपकड हेतु निर्देशित किया गया, जिस पर थाना प्रभारी चांदपुर उप निरीक्षक योगेन्‍द्र सोजतिया के अधिनस्थ टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये चांदपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत आनेवाले संपूर्ण मार्गों पर वाहन की धरपकड हेतु घेराबन्दी की कार्यवाही की गई। घेराबंदी के दौरान पुलिस टीम को ग्राम चांदपुर बोकडीया साकडी फलिया पर पहुंचकर नाकेबंदी की कार्यवाही प्रारंभ की गई, तभी बोकडीया रोड तरफ से एक पीकअप वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसे पुलिस टीम के द्वारा रोककर वाहन की तलाशी ली गई। वाहन की तलाशी के दौरान बडी मात्रा में माउण्‍ट कंपनी की बीयर 46 पेटीयां होना पाई गई। वाहन चालक से पूछताछ करते उसने अपना नाम मलखनसिंह पिता जागरसिंह बामनिया, निवासी दीपा की चौकी अलीराजपुर एवं अन्‍य चिमन पिता इडला मण्‍डलोई निवासी दीपा की चौकी का होना बताया। पुलिस टीम के द्वारा दोनों से अवैध शराब परिवहन के संबंध में पूछताछ करते कोई संतोषप्रद जवाब नहीं दिया गया, जिस पर पुलिस टीम के द्वारा घटनास्‍थल से दोनों आरोपियों को गिरफतार कर पीकअप वाहन क्रमांक MP 11 G1097 मय अवैध शराब के जप्‍त कर आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्र. 259/2024 धारा 34(2),46 आब. एक्ट का पंजीबध्द कर, प्रकरण को अनुसंधान में लिया जाकर अवैध रूप से शराब परिवहन के संबंध में चांदपुर पुलिस टीम के द्वारा जांच की जा रही है।  उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी चांदपुर उनि योगेन्‍द्र सोजतिया, सउनि तिलकराज, आर सुनिल, आर दिनेश, प्रआर पप्‍पु डामोर, आर भारत डावर, सैनिक यशपाल का सराहनीय योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *