मयंक विश्वकर्मा, आम्बुआ इन्द्रा आवास फलिया में विगत वर्ष नवनिर्मित मंदिर में बिजासन माता तथा दशा माता एवं चामुंडा माता तथा शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा की गई थी जिसको एक वर्ष हो जाने पर प्रथम वर्षगांठ पर माता जी का आकर्षक श्रंगार किया जाकर महा आरती की गई आरती पश्चात शाम के समय भंडारे का आयोजन किया पुजारी भागीरथ चौहान तथा आयोजन समिति ने बताया कि माता भक्तों का यहां हमेशा तांता लगा रहता है विशेष कर वर्ष की दोनों नवरात्रियों में भक्तों की आस्था का जन सैलाब आज 19 मई को प्रथम वर्षगांठ पर दिखाई दिया सैकड़ो भक्तों ने भंडारे की प्रसादी ग्रहण की। Post navigation मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की प्रथम वर्षगांठ पर होगा विशाल भंडारा खबर का असर : प्रशासन की नींद खुली, नल योजना में सुधार शुरू किया