बरझर से इरशाद खान की रिपोर्ट बरझर से सामलाकुण्ड़ सड़क मार्ग पर महिन्द्रा ट्रैक्टर बिजली के पोल ले जाते समय सन्तुलन खोकर सङक से छोङ खाई मे जा पलटा, जिसमे तीन गम्भीर व तीन लोगो को मामूली चोट आई । बरझर से सामलाकुण्ङ सङक मार्ग पर ट्रैक्टर जीजे 20 बी 2297 बिजली के पोल लेकर सामलाकुण्ङ ले जाते समय ट्रैक्टर का सन्तुलन खो गया ओर खाई मे जा गिरा । जिसमे बैठे 6 लोग घायल हो गये, जिसकी खबर पुलिस चोकी प्रभारी एस एस रघुवंशी को लगी वेसे ही घटना स्थल पर पहुचकर घायलों को अस्पताल भेजा गया । जिसमे देवला पिता लालिया , रमेश पिता भावला व धनिया पिता सेवा को गम्भीर चोट आने के चलते बरझर अस्पताल से दाहोद गुजरात अस्पताल रेफर किया गया । साथ ही चुनेसिग पिता भावला, वेसता पिता सेवला, रमेश पिता वेसता को मामुली चोट आने के चलते आजाद नगर अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस चोकी बरझर मे मामला दर्ज कर लिया गया है। Post navigation एक भारत-श्रेष्ठ भारत थिम पर हुए कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब, लोकनृत्य में देववंशीय लोहार समाज रहा अव्वल वाणी समाज न ने उत्साह से मनाया शरद पूर्णिमा उत्सव