मंगलवार शाम 7.30 बजे के करीब थांदला में करीब 10 मिनट तेज हवाओं व आसमानी बिजली की कडक़ के साथ जोरदार बारिश हुई। इसी के साथ पेटलावद, खवासा, मेघनगर, बामनिया, सारंगी, रायपुरिया, करवड़ के साथ जिले के विभिन्न अंचलों में कहीं तेज तो कहीं बूंदाबादी के साथ बारिश होने के समाचार मिले हैं। इस बारिश से जहां खेत खलिहान में गेहूं-चना की फसल जो काटकर रखी गई है, नुकसान होने का अनुमान है। इसी के साथ अंचल के कई कस्बों में बिजली गुल है। ) Post navigation बाल कल्याण समिति ने व्यापारी संघों की बैठक ले, दिए निर्देश पेपर रोल से भरा ट्राला पलटते ही, लगी आग, तीन गंभीर