रायपुरिया लवेश स्वर्णकार,पन्नालाल पाटीदार खेल ग्राउंड को बिजली कंपनी के ठेकेदारों ने पोल रखने का अड्डा बना लिया है जिससे खिलाड़ियों में आक्रोश है दरअसल रायपुरिया में खेल के लिए एक ही सीमित ग्राउंड है रोजाना खिलाड़ी यहां क्रिकेट खेलते है ऐसे में इस खेल ग्राउंड को बिजली कम्पनी के ठेकेदारों ने पोल रखने का अड्डा बना लिया है जिससे खिलाड़ियों में गुस्सा है दरअसल शनिवार सुबह खेल ग्राउंड पर करीब 26 पोल खाली किये गए है इससे पहले भी ग्राउंड पर पोल खाली किए जा चुके है जो अब भी वहां मौजूद है प्रवीण कुशवाह ने बताया कि ग्राउंड में पोल रखने को लेकर ठेकेदार अपनी मनमानी कर रहा है । इनका कहना है – बिजली कंपनी के एई वीरेन्द्र सोलंकी ने बताया कि में ठेकेदार से बात करता हु ओर जल्द ही हटवाने का बोलता हु ठेकेदार पवन ने बताया में वहां नही था तब लेबर ने ग्राउंड में पोल खाली करवाए है में जल्द हटवा लूंगा। ) Post navigation भारत की कूटनीति के आगे बेबस हुआ पाकिस्तान,सकुशल लौटे विंग कमांडर अभिनदंन युवाओं ने तिरंगा लेकर निकाला जुलूस झाबुआ जिले की राजनीतिक हलचल