दौ सौ से भी ज्यादा भक्तो के वाहन काफीले के साथ योगेश जी महाराज का आगमन

आकाश उपाध्याय/सुनिल खेडे@जोबट

बालीपुर सरकार श्री गजानन जी महाराज के 101वे जन्मोत्सव पर जोबट में शोभायात्रा व गुरुआरती का भव्य आयोजन हुआ। नगर में बालीपुर धाम श्री गजानन जी महाराज के शिष्य श्री योगेश जी महाराज की उपस्थित में शोभायात्रा एवं गुरू आरती का आयोजन बडी धुमधाम से किया मनाया गया । शोभायात्रा में दो सौ से भी ज्यादा वाहनो से गुरू भक्त नगर में पधारे थे वही पुरे नगर से हजारो की संख्या में नगरवासी शामिल हुए । श्री योगेश जी महाराज को रथ में विराजमान कर शौभायात्रा स्थानीय गणेश मंदिर से प्रारंभ होकर पुरे नगर का भ्रमण कर शिवालय प्रांगण पहुचा जहा योगेश जी महाराज द्वारा गुरू आरती की गई । नगर में कई जगहो समाजो एवं संगढनों ने शोभायात्रा पर पुष्पो की बौछारो द्वारा स्वागत सत्कार किया गया तो श्री योगेश जी महाराज ने भी अपने रथ से निरंतर जगह जगह अपने भक्तों पर पुष्पों की वर्षा करते रहे । वही कई जगहो पर यात्रा में शामिल भक्तो के लिये पेयजल, शर्बत व फल वितरीत किये गये । पुरी शोभायात्रा में बालिकाओं द्वारा नृत्य तो ढोल मांदल एवं डीजे के साथ नगर में भक्तमय माहौल बनाया गया । गुरू आरती के पश्चात भण्डारे में सभी भक्तो ने भोजन कर प्रसादी ग्रहण की वही रात्री 9 बजे भजन संध्या का प्रारंभ हुआ । उक्त कार्यक्रम को आयोजन पुर्व नगर परिषद दिपक चैहान एवं बालीपुर भक्त समिति जोबट द्वारा किया गया । शोभायात्रा के इस कार्यक्रम में बडी हस्तीयों ने भी सिरकत की जिसमें राज्य सांसद सुमेरसिंह सोलंकी, भाजपा जिला अध्यक्ष वकिलसिंह ठकराला, पुर्व आलीराजपुर विधायक नागरसिंह, कांगे्रस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट पुर्व विधायक माधौसिंह डावर, जिला पंचायत सदस्य इंदरसिंह चैहान मौजुद रहै ।

कार्यक्रम की मुख्य तस्वीरे –
 शोभायात्रा के समय चर्च के सामने डिवाडर पर लगे भगवा ध्वज को अलीराजपुर पूर्व विधायक नागरसिंह चौहान, कांग्रेस जिलाध्यक्ष महेश पटेल, इंदरसिंह चौहान ने पूजा अर्चना व नारियल चढ़ाकर जुलूस को आगे बढ़ाया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *