सिराज बंगडवाला, खरडूबड़ी खरडुबडी में माल भूरिया फलिया रहवासी सकरिया पिता नेवसिह बिलवाल के मकान में शाम 5 बजे अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग लगने के समय सकरिया घर पर नहीं था। आसपास के लोगों को सकरिया के घर से धुआं उठाता नजर आया तब वे लामबंद होकर घटनास्थल पर पहुंचे और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास करने लगे, लेकिन आग ने तब तक विकराल रूप ले लिया था, लोगों ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना देने हेतु फोन किया लेकिन वह नहीं लगा जिसके चलते घर में रखा अनाज गेहूं, मक्का, कपास, चांदी के आभूषण व दो हजार रुपए नकदी जलकर राख हो गए। गनीमत यह रही कि जिस समय घर में आग लगी तब विद्युत सप्लाई बंद था वरना गंभीर हादसा हो सकता था। Post navigation बालीपुर सरकार के 101 जन्मोत्सव पर नगर में शोभायात्रा एवं गुरू आरती मे उमढ जनसैलाब तारा कुंवर के निधन से क्षेत्र में शोक की लहर