भूपेंद्रसिंह नायक, पिटोल
पिटोल कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल में महान शिक्षाविद् डॉक्टर राधाकृष्णन पल्ली की जयंती पर शिक्षक दिवस के उपलक्ष में कन्या हायर सेकेंडरी की बालिकाओं द्वारा शिक्षक दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम मां सरस्वती पर माल्यार्पण कर तथा डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के की तस्वीर पर माल्यार्पण किया तथा विद्यार्थियों ने भाषण प्रतियोगिता में अपने अपने विचार रखें एं बालिकाओं द्वारा संस्था में एक बड़ी दीवार घड़ी भेंट की। वहीं बालिकाओं ने शिक्षकों के सम्मान में उपहार दिए। इस अवसर पर कन्या हायर सेकेंड्री से सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक श्रीबाल कृष्ण नागर एवं सहायक शिक्षकडूंगर सिंह कुंडल, भंवर सिंह सरताना का स्कूल स्टाफ के शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा तिलक लगाकर माला पहनाकर एवं शाल श्रीफल भेंट कर सम्मान किया। इसके पश्चात अतिथियों द्वारा संबोधन में का कहा कि जनमानस में देश चेतना का भाव जागृत कर उन्हें राष्ट्रनिर्माण में सकारात्मक दिशा प्रदान करने वाले भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारतीय संस्कृति के संवाहक भारत रत्न डॉक्टर सर्वपल्ली राधा कृष्ण की जयंती पर हर वर्ष यह शिक्षक दिवस का आयोजन होता है। शिक्षक का समाज में सर्वोच्च स्थान स्थान होता है वह केवल साक्षर ही नहीं बनाते बल्कि संस्कार भी देते हैं जिससे जीवन को दिशा मिलती है। ऐसे उद्गार से बालिकाओं को प्रेरित किया ।इस कार्यक्रम में संस्था के प्राचार्य सविता गुप्ता, कविता तिवारी, कमलेश बिलवाल आदि सभी शिक्षकों ने अपनी सविता निभाई।

)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *