झकनावदा से जितेंद्र राठौड़ की रिपोर्ट- पुलिस अधीक्षक महेशचंद जैन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण एवं यातायात के नियमों की जानकारी देने का अभियान चलाया है जिसके अंतर्गत अभियान प्रभारी एवं यातायात प्रभारी झाबुआ जिले के हर एक गांव में जाकर इस अभियान के अंतर्गत नियमों को समझाया जा रहा है एवं बाल विवाह जैसी गलत प्रथा को बंद करने को कहा एवं बालिका और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर रोक लगाने की बात बतलाई एवं शराब पीकर वाहन चलाना एवं दुर्घटना का शिकार होना जो कि मृत्यु की सबसे बड़ी समस्या बन चुकी है। इस बारे में गांव गांव जाकर सभी वाहन चालकों से आग्रह किया की शराब पीकर वाहन न चलाएं एवं अनेक बातें बताई। इस अभियान ग्राम झकनावदा में जाकर यातायात प्रभारी रामसिंह मालवीय, सशक्तिकरण महा अभियान प्रभारी अनीता तोमर ने यह सारी जानकारी उपस्थितों को दी। Post navigation कल आई इन तस्वीरों से क्या झाबुआ bjp के भविष्य के संकेत छुपे है ? अनपढ़ ससुराल नही जाऊंगी डोली रख दो कहारो ; आदिवासी दुल्हन ने सात फेरो से पहले दी साक्षर परीक्षा