जितेंद्र राठौर@ झकनावदा

आज आदिम जाती कल्याण विभाग के बालिका शाला आश्रम का लोकार्पण वर्चुअल लोकार्पण मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने किया स्थानीय झकनावदा कन्या आश्रम पर कार्यक्रम का लाईव आयोजन किया गया तथा स्थानीय आयोजन मे मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि राजेश काॅसवा,अध्यक्षता प्रदीपसिंह तारखेडी, विशेष अतिथि के रूप मे विधायक प्रतिनिधि जितेन्द्र राठौड,महिला मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य देवकुंवर पडियार, युवा नेता परीक्षितसिंह राठौर झकनावदा,युवा नेता शांतिलाल जी मुंणिया, समाजसेवी मोहनसिंह राव बबलु माण्डोत,ओमप्रकाश राठौर सेमरोड, एफसी माली आदि उपस्थित रहे ! कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद प्रतिनिधि राजेश कासवा ने कहा आश्रम चालू होने सेका होने से हमारे आदिवासी वर्ग के बालिकाओं को पढ़ाई में काफी सुविधा होगी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदीपसिह तारखेडी ने कहा कन्या आश्रम की मांग काफी लंबे समय से थी जो अब पूरी हुई है अब बालक आश्रम भी अगर बन जाए तो काफी सुविधा हो जाएगी विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र राठौड़ ने कहा शासन स्तर से जो बालक बालिकाओं को सुविधाएं मिल रही है वह काफी सराहनीय है कन्या स्कूल प्रारंभ हो जाता है तो काफी हद तक सुविधाएं मिल जाएगी बालक बालिकाओं कार्यक्रम को खंड शिक्षा अधिकारी गुप्ता जी ने भी संबोधित किया इस अवसर पर संकुल प्राचार्य रमेश कुमार चौरसिया पुष्पा भुरिया हेमंत कुमार जोशी एन डी वैरागी शैलेंद्र सोलंकी राकेश कुमार मग पटवारी मलजी डामोर सचिव भीम सिंह कटारा से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे कार्यक्रम का संचालन पूनमचंद कोठारी ने किया आभार कैलाश कटारा ने माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *