झाबुआ लाइव के लिए उमरकोट से सरफराज खान की रिपोर्ट- उमरकोट के समीप ग्राम दुधी में ट्रैक्टर चालक ने बालक को रौंद डाला, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक ग्राम दुधी में 12 वर्षीय बालक रवि पिता दिलीप अरड निवासी खाखरियाझिरी में अपने घर जा रहा था तभी उसे आरोपी ट्रैक्टर चालक पप्पू वास्केल निवासी मवड़ी ने रौंद डाला और ट्रैक्टर को घटनास्थल पर छोडक़र भाग निकला। दुर्घटना की सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी यादव, प्रधान आरक्षक नरेंद्र परमार, आरक्षक दीपक मौके पर पहुंचे और लाश का पंचनामा और शव को पोस्टमार्टम हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रामा भेजा जहां से शव का परीक्षण कर लाश परिजनों को सौंप दी गई। पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक की तलाश शुरू कर दी। Post navigation अब मनरेगा के कामों की निगरानी होगी सेटेलाइट के जरिये गोट वसूली के लिए मार्ग पर जमाए पत्थर से बाइक सवार हुआ दुर्घटनाग्रस्त