झाबुआ लाइव के लिए खवासा से अर्पित चोपड़ा की रिपोर्ट-
अभी अभी खवासा मंडी परिसर के बाहर एक बाइक सवार दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना में घायल हुए युवक का नाम नरेंद्र वसुनिया निवासी धुमडिय़ा बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि खवासा-बामनिया मुख्य मार्ग पर होली की गोट वसूली के लिए पत्थर जमाए जा रहे थे करीब आधे रोड पर पत्थर जमाए ही गए थे कि बामनिया की ओर से आ रहा बाइक सवार युवक पत्थर से टकराकर घायल हो गया। जिसे पुलिस ग्रामवासी युवाओं की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खवासा लाई है जहां प्राथमिक उपचार के बाद पेटलावद रैफर किया जा रहा है। खवासा चौकी प्रभारी केशरसिंह पांडव ने बताया कि खवासा चौकी क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। रास्ता रोककर गोट वसूली करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी ने बताया कि वे इस घटना के समय अन्य मार्ग पर गश्त पर गए हुए थे तभी बामनिया मार्ग पर उक्त हादसा हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *