https://jhabualive.com/wp-content/uploads/2025/11/WhatsApp-Video-2025-11-25-at-9.44.48-PM.mp4 जितेंद्र वर्मा, जोबट जोबट विकासखंड के ग्राम जाली के बालक होस्टल में रहने वाले बच्चों की तबियत अचानक खराब हो गई। बीमार होने वालों में करीब 12 बच्चे हैं। बताया जा रहा है बच्चों को खांसी और घबराहट हो रही थी। बच्चे बीमारी से तड़प रहे थे। हालांकि बाद में उन्हें उपचार के लिए जोबट के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां बच्चों का उपचार जारी है। बीमार होने वाले बच्चों की उम्र 11 से 12 वर्ष के करीब है। खबर मिलने पर एसडीओपी जोबट रवींद्र राठी, बीईओ प्रताप डावर, थाना प्रभारी विजय वास्कले, एसडीएम वीरेंद्र बघेल अस्पताल पहुंचे। Post navigation जनजाति गौरव दिवस से पहले आलीराजपुर में ‘बिरसा गौरव यात्रा’ का उत्साह: चार रथों से हो रहा जन जागरण ग्राम रतनपुरा में घर वापसी के बाद हुआ हिन्दू रीति-रिवाज से अंतिम संस्कार