जीवनलाल राठौड़, सारंगी ग्राम पंचायत बोडायता के गांव लालपुरा में लगातार बारिश के चलते एक गरीब महिला का कच्चा मकान गिर गया। जिससे मकान में रखा सारा सामान भी टूट गया। मकान में महिला और उसका पुत्र ही रहते थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार लालपुरा निवासी रतनी बालू वाखला का मकान बीती रात्रि तेज बारिश के कारण गिर गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि गरीब महिला को आर्थिक राशि स्वीकृति करे ताकि महिला अपना आशियाना वापस से खड़ा कर सके। ) Post navigation पुलिस ने युवक से चेकिंग के दौरान ढाईसौ ग्राम गांजा किया जब्त माछलिया घाट पर बस-आइशर भिड़ंत में बस चालक हुआ गंभीर घायल