झाबुआ लाइव डेस्क- पेटलावद मे नगर पंचायत चुनाव मे बाबुलाल काग नगर पंचायत पेटलावद के अध्यक्ष पद हेतु कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी होंगे।जानकारी देते हुए पेटलावद के पूर्व विधायक वालसिह मेडा और मन्नालाल हामड ने बताया कि बाबूलाल काग पेटलावद नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी घोषित किए जा रहे हैं।कांग का नाम कांग्रेस के सांसद कांतिलाल भुरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष कलावती भूरिया, युवा नेता डॉक्टर विक्रांत भुरिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह राठौर, सुरेश मुथा सहित जिले सभी वरिष्ठ नेताओं और पेटलावद के कार्यकर्ताओं की सहमति से बाबूलाल काग को पेटलावद नगर पंचायत में कांग्रेस का उम्मीदवार घोषित किया गया है। गौरतलब है कि बाबूलाल काग पिछले चुनाव में भी कांग्रेस प्रत्याशी रहे थे। Post navigation भाजपा नगर मण्डल कोषाध्यक्ष पद से शुक्ला ने दिया इस्तीफा Next Post