झाबुआ लाइव के लिए पेटलावद से हरीश राठौड़ की रिपोर्ट भाजपा नगर मण्डल कोषाध्यक्ष से राहुल शुक्ला ने दिया आज त्याग पत्र दे दिया। यह त्याग पत्र में भाजपा जिलाध्यक्ष दौलत भावसार को संबोधित कर लिखा कि नगर परिषद पेटलावद में होने वाले आम चुनावों को लेकर हुए टिकट वितरण में भे पेटलावद से भेदभाव करते हुए सक्रिय ओर जमीनी झंडे ओर डंडे उठाने वाले कार्यकर्ताओ को दर किनार किया गया। जिससे युवा तथा पार्टी का हर जमीनी स्तर पर कार्य करने वाला कार्यकर्ता ना खुश है जो भाजपा में गुटबाजी के चलते अपने आगामी भविष्य को लेकर चिंतित है । में स्वयं इस निर्णय से आहत हूँ। इसलिए भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के साथ कोषाध्यक्ष पद का निर्वहन कर रहा हु। लेकिन ऐसी स्थिति में अब पद पर बने रहना असंभव होगा। इसलिए नगर मण्डल कोषध्यक्ष पद से स्वयं को मुक्त करते हुए पद से त्याग पत्र देता हूं। वहीं भाजपा के वार्ड 4 के प्रभारी लुणचंद परमार ने भी अपना इस्तीफा मंडल अध्यक्ष को अभी सौंपा दिया है। इसके साथ ही भाजपा मे बगावती तेवर कार्यकर्ताओं ने दिखाना शुरू कर दिए है। wathatsap, फैसबुक, सोशल मीडिया पर भाजपा के खिलाफ बगावती सुर कार्यकर्ताओं ने अब फ़ूंक दिए हैं। Post navigation मनुष्य धर्म को छोड़कर धन के लिए भाग दौड़ कर रहा है : पंडित महेश शर्मा शादीशुदा युवती ने मायके में पहुंच लगाई फांसी