डॉ. सरफराज खान, उमरकोट बाबा रामदेव पीर के भादवि बीज के पावन पर्व पर ग्राम पंचायत उमरकोट में रामदेव बाबा मंदिर प्रांगण से होते हुए बस स्टेशन एवं हर मोहल्ले से होते हुए बाबा की शाही सवारी पारंपरिक तरीके से निकाली गई। ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर शाही सवारी का स्वागत किया। मंदिर सेवक पंडा भूरालाल राठौड़ के सान्निध्य में गत रात्रि ग्रामीण कलाकारों ने नाटकीय रुपांतरण कर भगवान रामदेवजी की जीवन शैली को बताया। आज महाआरती के बाद गुरु प्रसादी भोजन समस्त भक्तों को दिया जाएगा। Post navigation राजेंद्र सिंह कुशवाह का निधन, गांव में शोक की लहर आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत