झाबुआ लाइव के लिऐ ” खवासा” से ” अर्पित चोपड़ा ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट खवासा । पुलिस ने शुक्रवार शाम स्थानीय देशी शराब दूकान के पिछे बने बाथरूम में अवैध रूप से रखी 15 पेटी शराब जब्त की । जप्त की गई शराब की कीमत 30 हजार बताई जा रही है । SDOP एन एस रावत के मार्गदर्शन में हुई कार्यवाही में पुलिस ने एक आरोपी पियूष पिता बड़ेलाल (21) निवासी भोजापुर, तहसील सकलडिहा, जिला चंदौली (उप्र) को गिरफ्तार कर प्रकरण दर्ज कर लिया है । कार्यवाही के दौरान टीआई एस एस बघेल, चौकी प्रभारी भागीरथ बघेल, प्रधान आरक्षक शैलेन्द्र शुक्ला आदि उपस्थित थे । Post navigation पत्नी ने पति की तीर घोंपकर हत्या की , गिरफ्तार उड़द के मुआवजे के लिऐ भटक रहे किसान