अलीराजपुर Live के लिऐ ” जोबट ” से ” पारससिंह भदौरिया ” की EXCLUSIVE रिपोर्ट । अलीराजपुर जिले के जोबट थाना क्षेत्र के ” कंदा” गांव में आज शाम 5 बजे के करीब एक महिला ने अपने पति की तीर घोंपकर हत्या कर दी । पुलिस ने आरोपी पत्नी ” पीढीबाई (50 ) को अपने पति ” लीलुसिंह ( 53 ) की हत्या के आरोप मे हिरासत मे ले लिया है । जोबट के एसडीओपी ” आनंदसिंह ” ने बताया कि कंदा गांव का लीलुसिंह अपनी पत्नी के साथ जोबट हाट बाजार गया था ओर दोनो साथ ही साथ लौटे ओर लौटते ही किसी बात को लेकर दोनो मे विवाद हो गया ओर विवाद मे पति लीलुसिंह ने गुस्से में आकर तीर कमान हाथ में ले ली ओर कमान पर तीर चढाने लगा इसी बीच पत्नी ” पीढीबाई” ने उसके कमान से तीर छीनकर उसकी ( अपने पति की ) छाती में घोंप दिया जिससे मौके पर ही उसकी मोत हो गयी । जोबट पुलिस ने आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है । Post navigation रमजान में अल्लाह की इबादत में मशगुल है मुस्लिम बाथरुम मे छुपाकर रखी थी अवैध शराब , पुलिस ने बरामद की