अलीराजपुर। रविवार को अलीराजपुर मे बाइक हटाने की बात को लेकर जिला पंचायत में पदस्थ सरकारी कर्मचारी लक्ष्मीनारायण शंकरलाल राठोड ने अलीराजपुर से छकतला जाकर सुनील पिता रामकिशन राठोड के साथ साप्ताहिक बाजार में किराना दुकान में मारपीट की, जिसकी शिकायत पुलिस चोकी छकतला में की गई है। इस बात को लेकर संबधित आरोपी द्वारा मंगलवार को आलीराजपुर मे फरियादी सुनील राठोड के साथ फिर मारपीट व जान से मारने की धमकी व अपशब्दों का प्रयोग किया गया। इस घटना की रिपोर्ट पुलिस थाना आलीराजपुर में की गई है। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में दोनो पक्षो के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। Post navigation कलावती भूरिया गिरफ्तार , सरकार का सख्त रुख नाबालिग का किया अपहरण