झाबुआ / अलीराजपुर लाइव डेस्क । पंचायत प्रतिनिधीयों के आंदोलन मे भाग लेने के लिए भोपाल पहुंची जिला कांग्रेस की कार्यवाहक अध्यक्ष ” कलावती भूरिया” को उनके समर्थकों के सहित राजधानी के दशहरा मैदान से गिरफ्तार कर लिया गया है उनके साथ सैकड़ो अन्य महिला पंचायत प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी भी की गयी है सभी को फिलहाल भोपाल सेंट्रल जेल मे रखा गया है । गौरतलब है कि गैरदलीय प्लेटफाम॔ के जरिए भाजपा ओर कांग्रेस के साथ साथ निर्दलीय पंच , सरपंच , जनपद सदस्य , जनपद अध्यक्ष , जिला पंचायत सदस्य , जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदि आज भोपाल मे सरकार पर इसलिए दबाव बनाने के लिए जुटे थे कि निर्णय ओर भुगतान प्रक्रिया मे उनकी निगरानी भूमिका तय की जाये । Post navigation आचार संहिता लगने के बाद भी सक्रिय है अवैध शराब के ब्लैकर बाइक हटाने की बात पर मारपीट