अलीराजपुर लाइव के लिए खट्टाली से विजय मालवी की रिपोर्ट- मंगलवार को शाम 6 बजे के करीब अलीराजपुर-खट्टाली रोड पर तीन लुटेरों ने एक व्यापारी को लूट लिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक हिंंदुस्तान लिवर लिमिटेड के एजेंसी संचालक सिराजुद्दीन पिता इनायत अली निवासी अलीराजपुर जोबट से पैमेंट लेकर अलीराजपुर व्हाया खट्टाली से अपने नई एक्टिवा से जा थे कि तभी खट्टाली से 3 किमी दूर पर पहले से ही घात लगाए बैठे तीन लुटेरों ने उन्हें रोका और उनसे मारपीट करने लगे। उसके बाद उनके पास से 3 लाख रुपए, पांच चेक एवं नई एक्टिवा वाहन छीनकर भाग निकले। इसके बाद फरियादी सिराजुद्दीन ने घटना की रिपोर्ट जैसे-तैसे थाने पहुंचकर करवाई। लुटेरे 25 से 30 वर्ष के थे। झाबुआ लाइव रखे आपको सबसे आगे Post navigation 109 मरीजों का आयुर्वेदिक उपचार कर नि:शुल्क वितरित की दवाइयां 3 राज्यों में दहशत फैलाने वाले अंतर्राज्जीय लुटेरे को एसओजी व लोकल क्राइम ब्रांच ने धरदबोचा