अर्पित चोपडा @ खवासा थादंला थाने के खवासा चोकी चे अंतग॔त खवासा – बामनिया मार्ग पर अब से थोडी देर पहले दो बाइक पर सवार चार लठैत बदमाशो ने दो अलग अलग बाइक से राजस्थान से बंधन बैंक का कनेक्शन कर पेटलावद की ओर जा रहे दो निजी बैंक कर्मियों से 1 लाख 60 हजार रुपये लुट लिए .. पीड़ित महेश कुमार राठोड एंव अंकित कुमरावत ने बताया कि खवासा से थोडा आगे चलने पर दो बाइक पर सवार चार बदमाशो ने उन पर लाठी से हमला कर गिरा दिया ओर बैग छीनकर फरार हो गये ..दोनो घायलों को खवासा के प्राथमिक स्वास्थ केंद्र मे भर्ती करवाया गया है जहा प्राथमिक उपचार जारी है मोके पर एसडीओपी मनोहर सिंह गवली .. टी आई मदनलाल मीणा ओर चोकी इंचाज॔ के एस पांडव पहुंच गये है तथा पीड़ितों से जानकारी जुटा रहे है । एसडीओपी मनोहर सिंह गवली ने बताया कि संभवतः इलाके के बदमाश हो सकते है मामले की जांच की जा रही है । एसपी महेशचंद्र जैन के भी मोके पर जाने की संभावना है । Post navigation दशहरा मेले में मरीज ले जा रहीं एम्बुलेंस फंसी, पुलिस टीम ने मशक्कत के बाद पहुँचाया हॉस्पिटल खवासा लुट कांड के आरोपियों पर ₹10 हजार का ईनाम घोषित